Echoly

वीडियो से MP3। सिर्फ़ आवाज़ रखें।

--:--
Start—
End—
Length—

Drop an audio or video file here

MP3 · WAV · M4A · OGG · FLAC · MP4
🔒 Your file never leaves your device

No file open yet

कैसे करें

  1. वीडियो खोलें"Open video" दबाएँ, उसकी आवाज़ लहर की तरह दिखेगी।
  2. चाहें तो काटेंशुरू या आख़िर का हिस्सा हटाएँ।
  3. MP3 सेव करेंExport अपने-आप खुलेगा, MP3 चुनें।

बहुत बड़े वीडियो (लगभग 700 MB से ज़्यादा) नहीं चलेंगे।

किसी भी वीडियो से सिर्फ़ आवाज़ निकालें

बहुत सी रिकॉर्डिंग वीडियो के अंदर होती हैं: फ़ोन से रिकॉर्ड किया प्रवचन, किसी कार्यक्रम का गाना, या कोई क्लास जिसे सफ़र में सुनना है। Echoly वीडियो की आवाज़ पढ़कर उसे MP3 बना देता है, जो वीडियो से कई गुना छोटी होती है।

वीडियो का क्या होता है?

सिर्फ़ आवाज़ ली जाती है। तस्वीर कहीं अपलोड या सेव नहीं होती, और आपकी वीडियो फ़ाइल जैसी थी वैसी रहती है।

सेव करने से पहले साफ़ करें

फ़ोन के वीडियो में अक्सर हवा, भीड़ या पंखे की आवाज़ होती है। Export से पहले Effects → Quick Polish आज़माएँ, या जहाँ कुछ नहीं बोला गया वो हिस्से काट दें।

कौन से वीडियो चलते हैं?

MP4, WebM और MOV वीडियो Chrome, Edge और Safari में खुलते हैं। 700 MB से बड़ी फ़ाइलें फ़ोन पर शायद न खुलें, क्योंकि सब कुछ फ़ोन पर ही होता है।

इसके काम

  • सत्संग का वीडियो ऑडियो बनाकर बिना इंटरनेट सुनना
  • शादी या पार्टी के वीडियो से गाना निकालना
  • रिकॉर्ड की हुई क्लास को MP3 बनाना
  • WhatsApp पर सिर्फ़ आवाज़ भेजकर डेटा बचाना

और टूल

सवाल-जवाब

MP3 कितनी छोटी होगी?

192 kbps पर लगभग 1.4 MB प्रति मिनट, और 128 kbps पर 1 MB प्रति मिनट से कम।

क्या YouTube लिंक से MP3 बना सकते हैं?

नहीं। Echoly आपके फ़ोन या कंप्यूटर में रखी वीडियो फ़ाइल से ही काम करता है, वेबसाइट से डाउनलोड नहीं करता।

सिर्फ़ एक हिस्से की आवाज़ चाहिए तो?

लहर पर वो हिस्सा चुनें, Edit → Keep selection only दबाएँ, फिर Export करें।

क्या मोबाइल पर चलेगा?

हाँ, फ़ोन की फ़ाइलों से वीडियो खोलें, Export अपने-आप खुल जाएगा।